फिजीकल थाना पुलिस की बडी कार्यवाही लूट की घटना को 15 घंटे के अंदर किया ट्रेस...।
 खुलासा कर  दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया  
चर्चित सामाचार एजेंसी।
 शिवपुरी सामाचार  ।  फरियादी पूरन गोस्वामी निवासी बिलोकला थाना देहात शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 19.07.2024 को मै अपने लडके विकास गोस्वामी को पेपर देने साइंस कांलेज शिवपुरी छोडकर अपनी मो.सा. से गोरी कुण्ड होते हुये अपने घर बिलोकला जा रहा था तभी समय  दोपहर करीब 02.15 बजे एक मो.सा. से दो अज्ञात व्यक्ति आये और मेरा रास्ता रोक लिया जिनमें से एक व्यक्ति ने अपने पेन्ट में घुर्से हुआ कट्टा निकाल लिया और दूसरे व्यक्ति ने मेरे दोनो गालो में चाटे मारे और मेरे शर्ट की ऊपर की जेव में वीवो कम्पनी का एन्ड्राइड मोबाइल एवं 2000 रूपये रखे थे जिन्हे लूट कर अपनी मो.सा. से भाग गये भागते समय मैने उनकी मो.सा. का नम्बर देखा तो मो.सा. के पीछे उसका नम्बर MP33 MU 3190 लिखा था रिपोर्ट पर से अपराध क्र 180 /24 धारा 309(4) बीएनएस  का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
 अपराध की गभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी, के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी, श्रीमान सी एस पी महोदय शिवपुरी के मार्गदर्शन मे प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल एक टीम गठित की गई तथा टीम व्दारा घटना में प्रयुक्त मो.सा. क्रमांक MP33 MU 3190  की जानकारी आरटीओ की बेवसाइड पर सर्च कर  मुखबिरो से चर्चा की गई तो मुखबिरो व्दारा घटना घटित करने वाले आरोपियो को फक्कड कांलोनी में रहने की सूचना दी गई  पश्चात आरटीओ वेवसाइड़ से मो.सा. के संबंध में प्राप्त जानकारी एवं मुखबिरो व्दारा दी गई सूचना के आधार पर आरोपी आसू उर्फ आशीष शाक्य उम्र 18 साल तथा  विधिविरूध्द बालक उम्र 17 साल 08 माह को पुलिस अभिरक्षा में लेखकर पूछताछ की गई तो दोनो ने अपना जुर्म घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त मो.सा. एक 315 बोर का कट्टा मय दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ड तथा लूट गये मोबाइल  को जप्त किया गया तथा पूछताछ में उक्त दोनो व्दारा  शिवपुरी शहर से अन्य स्थानो से लूट गये मोबाइलो के बारे में जानकारी दी गई जिनसे शिवपुरी शहर से अन्य स्थानो से लूट गये 04 अन्य  कुल 05 मोबाइलो को जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया जिन्हे आज माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा 
सराहनीय भूमिकाः-   उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रजनी सिंह चौहान ,उनि सुनील सिहं राजपूत , सउनि हरीश सोलंकी,  प्रआऱ 331 राजवीर सिह , प्र.आर. 486 सुशील जाट , प्र.आर. 340 विजय सेंगर , आर. 68 विजय मीणा, आर. 897 शकील खाँन, आऱ 226 जीतेन्द्र धाकड, आर. 672 रिंकू शाक्य , आर. 518 हरिओम यादव , म.आर. 509 प्रिंयका गौतम 
जप्त मसरूकाः-  1.एक 315 बोर का कट्टा मय दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ड़ ,कीमती 6000 रूपये 
                       2.एक मो.सा. क्रमांक MP33 MU 3190 कीमती 60000 रूपये 
                       3.वीवो गोल्डन कलर– 01 , वन प्लस ब्लैक कलर का-01, ओप्पो ग्रीनिस कलर का -01, 
                          रेड-मी नारजो गोल्डन का --01,  , रेड-मी ब्लू कलर कुल पाँच स्मार्ट फोन कुल कीमती 80,000 
                          रूपये कुल मसरूका की कीमत 1,46,000 /-
 
 
एक टिप्पणी भेजें