एक साइकिल, कई सवार…अरे दिव्यांग की बैसाखी पर कुछ तो करो विचार..!
एक साइकिल, कई सवार…अरे दिव्यांग की बैसाखी पर कुछ तो करो विचार..!
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 22/03/2026।। मंगलम वृद्ध आश्रम में अतिरिक्त कक्ष के भूमिपूजन के मौके पर विकास के दावे तो खूब गूंजे, लेकिन एक तस्वीर ने पूरे कार्यक्रम का असली वजन उजागर कर दिया। मंच से हर वर्ग के उत्थान की बात हो रही थी और नीचे एक दिव्यांग की ट्राई साइकिल पर इतने जिम्मेदार सवार दिखे कि संतुलन ही सवाल बन गया।
10 लाख रुपए की लागत से कक्ष की घोषणा की और हो गए दिव्यांग की साइकिल पर सवार..
शिवपुरी के मंगलम में स्थानीय विधायक देवेंद्र जैन ने एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की फिर इसके बाद एक दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई साइकिल भी भेंट करते हुए पूरे कुनबे ने एक साथ फ़ोटो खींचाई की रस्म अदा कर डाली। फ़ोटो मानों चिल्ला चिल्ला कर कह रहा हो जैसे दिव्यांग को ट्राई साइकिल भेंट नहीं बल्कि उसे तमाम अहसान तले दबाकर फ़ोटो के माध्यम से सारे विकास की गाथा गढ़ दी हो। वहीं यह तस्वीर एक और भी कहानी कह गई, कि जहां सहारे की जरूरत थी वहीं सहारे पर ही पूरा तंत्र सवार नजर आया।
व्यंग्य यहीं खत्म नहीं होता हाल ही में गुना में साइकिल का रिम टूटने की घटना ने पहले ही व्यवस्थाओं की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब यह तस्वीर मानो उसी कहानी का अगला अध्याय बन गई कि जहां रिम ही नहीं, जिम्मेदारियों का संतुलन भी चरमराता दिख रहा है।
कहने को योजनाएं सबके लिए हैं पर बोझ हमेशा उसी पर क्यों है…
जो पहले से ही सबसे कमजोर है?
तस्वीर और हकीकत के बीच यही फर्क अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है,क्या विकास सच में सहारा बन रहा है या सिर्फ दिखावे का भार बढ़ा रहा है?
— वीरेन्द्र “चर्चित”
एक टिप्पणी भेजें