News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा, ठेकों पर तोड़फोड़, ठेकेदार परेशान...

शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा, ठेकों पर तोड़फोड़, ठेकेदार परेशान...

ठेकेदारों की चेतावनी,सुरक्षा नहीं मिली तो प्रशासन को सौंप देंगे दुकानों की चाबियां..

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।शिवपुरी 10/09/2026।। सागर में शराब से मौतों के बाद शिवपुरी जिले में भी शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश तेज हो गया है। करैरा, नरवर, अमोला, अमोलपठा, खोड़ और मनपुरा क्षेत्र में विरोध के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें महिलाएं लाइसेंसी शराब दुकानों पर पहुंचकर बोतलें और पाव फोड़ती नजर आ रही हैं।

ठेकेदारों के अनुसार करीब 8 से 10 दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। इससे दुकानदारों और कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

आबकारी कार्यालय पहुंचे ठेकेदार

लगातार विरोध के बीच शराब ठेकेदारों ने आबकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और दुकानों व कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की। ठेकेदार प्रतिनिधि लालजी शिवहरे ने कहा कि पुलिस-आबकारी अमला मौके पर पहुंचता है, लेकिन भीड़ के आक्रोश के कारण कई बार स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है।

ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा नहीं मिली और तोड़फोड़ जारी रही तो वे लाइसेंस सरेंडर कर दुकानों की चाबियां प्रशासन को सौंपने को मजबूर होंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें