केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धूमधाम से मनाया जन्मदिन....
केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धूमधाम से मनाया जन्मदिन....
।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।शिवपुरी 22/जनवरी/25।। नए साल 2025 के आगमन एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस पर शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा एवं उनकी टीम ने शिवपुरी शहर के मुख्य चौराहों, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं प्रभु जी आश्रम में भोजन तथा फल वितरण कर हर्षो उल्लास के साथ मनाया जन्मदिन।
दरअसल केंद्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिन की तैयारी पिछले दो दिन से लगातार चल रही थी जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा एवं उनके कार्यों में सहायक पति संजय शर्मा ने सोच रखा था कि इस बार 2025 में माननीय महाराज साहब का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को शहर के मुख्य मार्गो को साफ स्वच्छ रखने ,मूर्तियों को पानी से धोने एवं अवांछित पेड एवं पौधों को नालियों के आसपास से हटाने तथा नालियों को साफ करने से लेकर सफेद छूने से लाइनिंग करने का काम पिछले दो दिवस से चल रहा था।
जैसे ही यह दिन आया सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने सुबह 10:00 बजे नगर मंडल भाजपा के नगर महामंत्री रितेश जैन के साथ मिलकर जिला अस्पताल में फल वितरण किए। तत्पश्चात लगभग 11:00 बजे नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अमरदीप शर्मा के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज में फल वितरण किए।
दोपहर 12 बजे के लगभग पार्षद इस्माइल खान एवम विवेक अग्रवाल के साथ मिलकर चिलोद बस्ती में गरीबों को भोजन एवम वीटीपी स्कूल के सामने खिचड़ी का वितरण किया। कुछ और कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के पश्चात लगभग 1:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा एवं उनकी टीम ने माधव चौक चौराहे पर शहर की आमजनता के लिए पूरी सब्जी का वितरण किया, लोगों ने बड़े ही मन से पूरी सब्जी भंडारे का प्रसादी ग्रहण की।
शाम 6:00 बजे नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी और उनके सहयोगी केपी परमार के साथ मिलकर अपना घर आश्रम में जाकर प्रभुजियों को भोजन कराया एवं सभी प्रभुजियों से महाराज साहब को दीर्घायु प्रदान हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।
एक टिप्पणी भेजें