News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

79वें स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समारोह.. प्रभारी मंत्री ने दी सलामी.. स्कूली बच्चों ने दिए देशभक्ति गीत पर शानदार प्रदर्शन..

79वें स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समारोह.. प्रभारी मंत्री ने दी सलामी.. स्कूली बच्चों ने दिए देशभक्ति गीत पर शानदार प्रदर्शन..

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 16/08/2025।। जिले में 79वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के साथ परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान परेड की टुकड़ियों द्वारा हर्ष फायर किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकतंत्र सैनानियों और उनके परिजनों को ताम्रपत्र प्रदान कर शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
संयुक्त परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड, 18वीं वाहिनी एसएएफ, एनसीसी, शौर्या दल ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शासकीय विद्यालयों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री संदेश का सीधा प्रसारण हुआ।
कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे और स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ विशेष भोज किया। उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।
79 वें स्वतंत्रता दिवस पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंच, सरपंच, पार्षद, ठेकेदार , सामाजिक कार्यकर्ताओं,ngo संचालक, ट्रक ऑपरेटर यूनियन, स्कूल संचालक, प्रतिष्ठान संचालक एवम अन्य नेतागणों  ने चर्चित समाचार एजेंसी के माध्यम से सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें