News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

गणेश महोत्सव कार्यक्रम पूरे देश की पहचान बने: जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव..

गणेश महोत्सव कार्यक्रम पूरे देश की पहचान बने: जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव..


200 से अधिक विजेताओं को बांटे पुरस्कार: मोक्षी जैन रही प्रथम..

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी15/08/25।। शिवपुरी के कम्युनिटी हॉल में 
बुधवार को गणेश सांस्कृतिक समारोह के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हर वर्ष की तरह यह आयोजन शिवपुरी की सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को मंच प्रदान करने वाली सेवा समिति श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह द्वारा ही किया जाता है। इस बार के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव रहीं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि 
 श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम आगे देश की पहचान बनेगा, प्रशंसनीय बात यह है कि 40 वर्षो से समिति यह कार्यक्रम आयोजित करती रही है इसीलिए यह बधाई की पात्र है। कार्यक्रम में संयोजक रामकृष्ण मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष जैन, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा , सचिव मुकेश आचार्य, विष्णु सोनी, दिनेश गर्ग मंचासीन थे। 
कार्यक्रम का शुभारंभ आमन्त्रित अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात सचिव मुकेश आचार्य ने स्वागत भाषण पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से भूपेंद्र  विकल, ब्रज दुबे व मुकेश आचार्य ने किया। 

*इन प्रतियोगिताओ के विजेताओं को मिला सम्मान*
श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति द्वारा गणेश महोत्सव कार्यक्रम में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया उनमें चल झांकी, अचल झांकी, सुंदर मूर्ति, सुंदर विमान, पंडाल, डांस सोलो,  ग्रुप डांस, ढोल तांशे, बैंड, मुकेश म्यूजिकल ग्रुप, निर्णायक, जलपान समितियों सहित प्रायोजक शामिल है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें