News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

कुछ यूं निकली तिरंगा रैली कि सारा शहर देशभक्ति में हुआ लीन..

कुछ यूं निकली तिरंगा रैली कि सारा शहर देशभक्ति में हुआ लीन..

हर घर तिरंगा अभियान: शिवपुरी में निकली वृहद तिरंगा वाहन रैली..

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।शिवपुरी15/08/2025।। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने तिरंगा थाम कर बाइक से तिरंगा रैली के साथ शहर का भ्रमण किया। इस वृहद तिरंगा वाहन रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले भी उपस्थित थे।

तिरंगा रैली गुना नाका से प्रारंभ होकर झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कमलागंज होते हुए ग्वालियर बायपास पर समाप्त हुई। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने उपस्थित जनों को हर घर तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई। रैली का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस मौके पर एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत, डिप्टी कलेक्टर और बड़ी संख्या में जिला अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में आजादी के तरानों और देशभक्ति के गीतों से शिवपुरी शहर गूंज उठा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें