पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार.. भेजा जेल..
करैरा पुलिस ने बलात्कार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार..
।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी, 09/08/2025।। - शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी कपूर सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
दरअसल 8 अगस्त 2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कपूर सिंह सोलंकी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना करैरा में अपराध क्रमांक 587/2025 धारा 64(1), 332(ख), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन और एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कडौरा इमलिया से गिरफ्तार किया।
इस गिरफ्तारी में इन पुलिस कर्मियों की रही मुख्य भूमिका।
गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी करैरा विनोद छावई, उनि अंजली सिंह, आरक्षक जितेंद्र कुमार और महिला आरक्षक देवकी पाल शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें