News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

दो वारंटी गिरफ्तार,भेजा जेल, करैरा पुलिस की कामयाबी..

दो वारंटी गिरफ्तार,भेजा जेल, करैरा पुलिस की कामयाबी..

करैरा पुलिस ने दो फरार वारंटियों को दबोचा, जेल भेजे गए।
।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।शिवपुरी 22/08/25।। थाना करैरा पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज झा पुत्र द्वारका झा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बांसगढ़ एवं राहुल साहू पुत्र प्रीतम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी टीला रोड करैरा शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय करैरा द्वारा धारा 49-ए आबकारी एक्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस के अनुसार दोनों वारंटियों पर मानव जीवन के लिए अनुपयुक्त शराब बेचने का गंभीर आरोप है। वर्ष 2023 में दर्ज प्रकरण में ये आरोपी जमानत पर छूटकर फरार हो गए थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को टीला रोड क्षेत्र से पकड़ा और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें करैरा जेल भेज दिया गया।
इनकी रही मुख्य भूमिका...
 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक रामावतार गुर्जर, गोविंद सिंह रावत व सोनू श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें