News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सिंधिया आज करेंगे स्मृति वाटिका का लोकार्पण...

सिंधिया आज करेंगे स्मृति वाटिका का लोकार्पण...

शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में कैलाशवाशी राजमाता माधवी राजे सिंधिया स्मृति वाटिका का लोकार्पण

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।शिवपुरी 12/09/25।। शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कैलाशवाशी राजमाता माधवी राजे सिंधिया स्मृति वाटिका का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर बृहद स्तर पर एक पेड़ माँ के नाम का ब्रक्षारोपण भी किया जाएगा।
यह हैं कार्यक्रम के मुख्य बिंदु..
स्मृति वाटिका का लोकार्पण 12 सितंबर 2025, दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आतिथ्य में होगा इस कार्यक्रम में शिवपुरी के विधायक देवेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,कोलारस विधायक महेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के पदाधिकारी नेता के अलावा कलेक्टर एस पी सहित  शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का स्थल शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी रखा गया है।
यह कहा डॉ रश्मि गुप्ता ने..
डॉ. रश्मि गुप्ता, अध्यक्ष शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी ने सभी को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है। यह आयोजन न केवल स्मृति वाटिका के लोकार्पण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें