News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

पोहरी की जनता ने लिया स्वास्थ्य लाभ, कुल 334 मरीजों के निशुल्क परीक्षण और इलाज के साथ स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन....

पोहरी की जनता ने लिया स्वास्थ्य लाभ, कुल 334 मरीजों के निशुल्क परीक्षण और इलाज के साथ स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन....


पोहरी में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 334 मरीजों का हुआ परीक्षण...

।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी15/02/2025।। जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में शनिवार, 14 फरवरी को रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर के मार्गदर्शन तथा बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधेनिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
शिविर में कुल 334 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से 57 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर अथवा सर्जरी हेतु चिन्हित किया गया। नेत्र रोग (मोतियाबिंद) से संबंधित 31 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 4 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित हुए। साथ ही 9 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
विशेष जांच सेवाओं के अंतर्गत 80 व्यक्तियों की एनसीडी जांच, 90 व्यक्तियों की आईसीटीसी जांच, 17 व्यक्तियों की मलेरिया जांच तथा 81 अन्य रोगों की जांच की गई। शिविर में 143 व्यक्तियों के एक्स-रे भी किए गए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णलता शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें