News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मगरौनी पुलिस की सक्रियता, चंद घंटों में ही ढूंढ निकाला खोई हुई 2 साल की मासूम को... जनता ने कहा पुलिस है सबकी साथी...

मगरौनी पुलिस की सक्रियता, चंद घंटों में ही ढूंढ निकाला खोई हुई 2 साल की मासूम को... जनता ने कहा पुलिस है सबकी साथी...

 एक घंटे में ढूंढ निकाली 2 साल की मासूम, मां की गोद में लौटी खुशियां...

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। मगरोनी/नरवर 15/02/2025।। 
जिला शिवपुरी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महज एक घंटे के भीतर 2 साल की गुमशुदा बालिका को खोजकर उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
क्या था मामला?
14 फरवरी 2026,शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रजापति मोहल्ला, मगरोनी निवासी मंगल पुत्र सीताराम प्रजापति (30) एक लगभग 2 वर्षीय रोती हुई बच्ची को लेकर पुलिस चौकी मगरोनी पहुंचे। बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी और आसपास पूछताछ करने पर भी उसके परिजनों की जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
तुरंत शुरू हुआ ‘ऑपरेशन मुस्कान’....
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
बालिका का फोटो लेकर आसपास के गांवों और मोहल्लों में दिखाया गया। सक्रियता का परिणाम यह रहा कि करीब एक घंटे के भीतर बच्ची की पहचान हो गई।
मां के छलक आए आंसू...
पता चला कि मासूम का नाम वैशाली है, जो ग्राम खारा कुंआ मगरोनी की निवासी है। उसकी मां नीलम पत्नी हिमेश कुशवाह (25) घर के बाहर काम कर रही थीं, इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते घर से निकल गई थी।
जैसे ही पुलिस ने वैशाली को सकुशल मां को सौंपा, खुशी से उनकी आंखें नम हो गईं। मां ने पुलिस और सूचना देने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका...
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विनय यादव, उपनिरीक्षक प्रियंका शुक्ला (चौकी प्रभारी मगरोनी), प्रधान आरक्षक दिलीप राजावत, आरक्षक अनिल चतुर्वेदी, रविंद्र भार्कर, रायचंद्र तोमर और शिवराज यादव की विशेष भूमिका रही।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें