नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 11/03/2026।।
जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को थाना फिजिकल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, अपराध नियंत्रण एवं महिला-बाल सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना फिजिकल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बल्लू साहू (35 वर्ष) निवासी ग्राम मुंगावली, थाना करेरा हाल निवास इन्द्रा कॉलोनी शिवपुरी ने 5 वर्ष और 6 वर्ष की दो नाबालिग बच्चियों को चॉकलेट दिलाने के बहाने बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत की।
शिकायत के आधार पर थाना फिजिकल में अपराध क्रमांक 55/26 दर्ज कर धारा 75(1) बीएनएस एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कायम किया गया और तत्काल विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बल्लू साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका...
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया, उनि भावना राठौर, प्रआर 22 अंकित सिंह, प्रआर 504 उदय गुर्जर, आर 721 नरेंद्र राठौर, आर 265 देवेंद्र रावत एवं आर 518 हरिओम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एक टिप्पणी भेजें