News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्वालियर में भारी बारिश के साथ पड़े ओले लोगों ने उठाया आनंद.. कटी फसल हुई बर्बाद..

ग्वालियर में भारी बारिश के साथ पड़े ओले लोगों ने उठाया आनंद.. कटी फसल हुई बर्बाद..

ग्वालियर में अति ओलावृष्टि, एक तरफ हुआ फसलों का नुकसान तो वहीं आमजन ने लिया बेमौसम बारिश का आनंद..
।।चर्चित समाचार एजेंसी।। 
।। ग्वालियर 04/04/2026।। आज दोपहर बाद ग्वालियर के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि देखी गई वहीं ग्वालियर के अधिकतर क्षेत्र में बे मौसम बारिश ने भी दस्तक दे दी है। 
इस बेमौसम की बारिश में जहां एक ओर 38 डिग्री से अधिक तापमान में झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। 
मौसम विभाग की माने तो यह ओलावृष्टि सहित वारिश पूरे संभाग में दो से तीन दिन तक रह सकती है। इस ओलावृष्टि को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया है। 
सोशल मीडिया पर आम जनता ने अपने-अपने फेसबुक पेज पर ओलावृष्टि के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं आज शाम 6:00 बजे तक शिवपुरी जिले का माहौल भी चेंज होता नजर आ रहा है यहां भी बादल गिर आए हैं घटाएं पूरी तरह बरसने के लिए बेताब हैं। जल्द ही यहां भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकताहै मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही शिवपुरी के आसपास क्षेत्र में बिजली सहित पानी और ओला वृष्टि की संभावना हो सकती है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें