महिला सशक्तिकरण में नई पहचान, रचना शेर सिंह जाटव को दोहरी उपलब्धि...
महिला सशक्तिकरण में नई पहचान, रचना शेर सिंह जाटव को दोहरी उपलब्धि...
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। 07/04/2026।। हाल ही में 4 अप्रैल 2026 को कांग्रेस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मध्य प्रदेश महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रचना शेर सिंह जाटव को शिवपुरी जिले की महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ वे शिवपुरी जिले की महिलाओं की आवाज को प्रदेश स्तर तक मजबूती से पहुंचाने के साथ-साथ अपने अनुभवों से संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगी।
इसी के साथ रचना शेर सिंह जाटव को समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 अप्रैल 2026 को गोवा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें देश-विदेश के विद्वानों की विशेष उपस्थिति रही।
समारोह में दीपक नार्वेकर, डॉ. एस आदिनारायण, डॉ. रविंद्र कुमार पाहुजा तथा डॉ. योगेश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में पांच देशों और भारत के 20 से अधिक राज्यों से आए विद्वानों की उपस्थिति ने इसकी गरिमा को और बढ़ाया।
अपने संबोधन में रचना शेर सिंह जाटव ने कहा कि उन्होंने हमेशा राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा को प्राथमिकता दी है, विशेषकर महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में। उन्होंने बताया कि सेवा के संस्कार उन्हें अपने माता-पिता से मिले हैं और इस कार्य में उनके पति श्री शेर सिंह व उनके बच्चों का निरंतर सहयोग रहा है।
उन्होंने महिला शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया। वर्तमान में वे आदिवासी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा दिलाने के प्रयासों में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
यह दोहरी उपलब्धि न केवल रचना शेर सिंह जाटव की व्यक्तिगत सफलता को दर्शाती है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण और प्रभावी योगदान की भी एक मजबूत पहचान बनकर उभरी है।
एक टिप्पणी भेजें