अग्रसेन विकास परिषद समिति ने धूमधाम से मनाया शिव-पार्वती उत्सव, महिलाओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी...
अग्रसेन विकास परिषद समिति ने धूमधाम से मनाया शिव-पार्वती उत्सव, महिलाओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी...
।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 07/04/2026।। शहर में अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा भगवान शिव-पार्वती का उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति की जिला अध्यक्ष दीपा बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौरीशंकर का तिलक कर, पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत आरती-पूजन के साथ की गई।
इस अवसर पर समिति की ओर से भगवान शिव और माता पार्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही समिति के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आकर्षक परिधानों में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। साथ ही भगवान के भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।
गेम्स में अर्चना अग्रवाल और वर्षा गुप्ता विजेता रहीं, जबकि मुख्य प्रतियोगिता में विनीता बंसल ने प्रथम स्थान, नीलम अग्रवाल ने द्वितीय स्थान और सीमा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपा देवेंद्र बंसल, महामंत्री संगीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजु मित्तल, उपाध्यक्ष बबली अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी सिंघल, संगठन मंत्री ऋतु जैन, रश्मि अग्रवाल, मंत्री सुरभि अग्रवाल, सह मंत्री रानी मंगल, सीमा अग्रवाल सहित समिति की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।
पूरे आयोजन में उत्साह, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
एक टिप्पणी भेजें