मानसी ने योगासन में जीता स्वर्ण, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित...
मानसी ने योगासन में जीता स्वर्ण, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित...
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 28/04/2026।।शहर की प्रतिभाशाली छात्रा और राष्ट्रीय स्तर की योग खिलाड़ी मानसी बंसल ने एक बार फिर अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से शिवपुरी का गौरव बढ़ाया है। गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में मानसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मानसी बंसल वर्तमान में UIT RGPV शिवपुरी में कंप्यूटर साइंस की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री सिंधिया ने मानसी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि देश के ऐसे प्रतिभाशाली युवा ही भारत का भविष्य हैं। उन्होंने मानसी को आगे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक टिप्पणी भेजें