News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सिंधिया ने शिवपुरी में प्रवास के अंतिम दिन यह किए कार्य...

सिंधिया ने शिवपुरी में प्रवास के अंतिम दिन यह किए कार्य...

शिवपुरी प्रवास के अंतिम दिन सिंधिया का जनसंवाद, युवाओं से सीधा जुड़ाव..

।। चर्चित समाचार ऐजेंसी।।
।। शिवपुरी 28/04/2026।। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने तीन दिवसीय शिवपुरी दौरे के अंतिम दिन जनसुनवाई, विद्यार्थियों से संवाद और संस्थागत विकास पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने करीब 3000 नागरिकों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं और जिले को लगभग 200 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी।
जन सुनवाई भी करी 782 आवेदन प्राप्त कर साथ ले गए..
कोटा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई में 782 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई का मौके पर ही निराकरण किया गया। सभी आवेदनों को टोकन प्रणाली और ऑनलाइन ट्रैकिंग से जोड़ा गया, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
मेधावी छात्रों से किया संवाद कहा संस्थान को टॉप नॉच बनाना है..
सिंधिया ने मेधावी विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें देश निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं UIT RGPV शिवपुरी में छात्रों से चर्चा कर संस्थान को  (टॉप नॉच) बनाने, छात्र परिषद और एलुमनी नेटवर्क विकसित करने के सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि जनसेवा, शिक्षा और विकास को साथ लेकर ही क्षेत्र की प्रगति संभव है। दौरे के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हुए, जहां वेस्टर्न बायपास परियोजना का निरीक्षण करेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें