News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अब 10 और 20 रुपए में तिरंगा उपलब्ध, हर घर तिरंगा अभियान को मिलेगी रफ्तार...

अब 10 और 20 रुपए में तिरंगा उपलब्ध, हर घर तिरंगा अभियान को मिलेगी रफ्तार...

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 12/08/2026।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने और आमजन को अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से शहर में बेहद किफायती दरों पर तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कोहिनूर होजरी, थीम रोड के संचालक दीपक गुप्ता द्वारा नागरिकों के लिए अलग-अलग साइज और कपड़े के तिरंगे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें 15×21 इंच का चिकने कपड़े का झंडा मात्र 20 रुपए, 12×18 इंच का चिकने कपड़े का झंडा मात्र 10 रुपए तथा 20×30 इंच का रोटो कपड़े का झंडा मात्र 20 रुपए में बेचा जा रहा है।
दीपक गुप्ता ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ 8 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं, इसी उद्देश्य से झंडे बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अभियान से जुड़कर अपने घर, प्रतिष्ठान एवं आसपास के क्षेत्र में तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें