News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अब गुरावल में बनेगा 195 मीटर लंबा पुल, 7.12 करोड़ की मिली मंजूरी... बरसात में आवागमन पर नहीं होगी परेशानी..

अब गुरावल में बनेगा 195 मीटर लंबा पुल, 7.12 करोड़ की मिली मंजूरी... बरसात में आवागमन पर नहीं होगी परेशानी..

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी (पोहरी)12/08/2026।। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही मांग और लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद ग्राम पंचायत गुरावल में आदिवासी बस्ती के समीप डेल्टा नदी पर 195 मीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस पुल के निर्माण पर करीब 7 करोड़ 12 लाख 5 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
बरसात के दिनों में डेल्टा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गुरावल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन प्रभावित हो जाता था। नदी में पानी बढ़ने पर ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था और कई बार जरूरी कामों के लिए भी रास्ता मुश्किल हो जाता था। अब पुल निर्माण होने से बारिश के दौरान भी आवागमन सुचारु रहने की उम्मीद है।
पुल बनने से गुरावल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों और नौकरी-पेशा लोगों का आवागमन आसान होगा, वहीं किसानों को अपनी उपज और कृषि सामग्री के परिवहन में भी सहूलियत मिलेगी। पुल के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
पुल की स्वीकृति को ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुल बनने के बाद बरसात में नदी पार करने की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी और गांवों के बीच संपर्क पहले से बेहतर होगा।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने कहा कि जनता की मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना प्राथमिकता है। गुरावल में डेल्टा नदी पर पुल की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें