News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बिलौआ तिराहे पर रात में यातायात पुलिस की कार्रवाई, 29 भारी वाहनों पर जुर्माना...

बिलौआ तिराहे पर रात में यातायात पुलिस की कार्रवाई, 29 भारी वाहनों पर जुर्माना...

।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। ग्वालियर 17/08/2026।। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश एवं यातायात पुलिस के निर्देशानुसार 13 अगस्त 2026 की रात 9 बजे से 1 बजे तक बिलौआ तिराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।
डीएसपी अजीत चौहान की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई के दौरान डंपर, ट्राला, हाइवा सहित अन्य भारी वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 29 भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से भारी वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें