सिंधिया के प्रयासों का असर...आज रात 8:30 बजे से चलेगी MEMU, रूठियाई उतरने वाले यात्रियों को मिला तोहफा..
।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।गुना/अशोकनगर/सागर, 20/08/2026।। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय में बदलाव अब लागू हो गया है। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज 20 अगस्त से रूठियाई से MEMU ट्रेन रात 8:30 बजे रवाना होगी।
कुछ इस तरह होगी मेमो की समय सारणी..
इस बदलाव से रात 8:20 बजे रूठियाई पहुंचने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से रूठियाई उतरने वाले यात्री अब MEMU ट्रेन के जरिए गुना, अशोकनगर, मुंगावली, बीना सहित आसपास के क्षेत्रों की ओर आसानी से आगे की यात्रा कर सकेंगे।
समय बदलने के बावजूद नहीं हो रहा था संचालन.....
बताया गया कि MEMU ट्रेन के समय में बदलाव का निर्णय रेलवे द्वारा 11 अगस्त को ही लिया गया था, लेकिन नया समय निर्धारित होने के बावजूद ट्रेन रात 8:30 बजे के अनुसार संचालित नहीं हो रही थी। इससे इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से रूठियाई पहुंचने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित कराई। इसके बाद रेलवे ने नया नोटिफिकेशन जारी कर 20 अगस्त से संशोधित समय-सारिणी के अनुसार MEMU संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी....
MEMU के रात 8:30 बजे रवाना होने से इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से रूठियाई पहुंचने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से रूठियाई और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों में राहत और खुशी का माहौल है।
एक टिप्पणी भेजें