चुनाव हारते ही ‘दद्दा’ हुए सामाजिक, कल शिवपुरी में कई आयोजनों में करेंगे शिरकत...
दतिया उपचुनाव के बाद बदला सियासी अंदाज, 27 सितंबर को शिवपुरी में ब्राह्मण समाज सम्मान समारोह में होंगे मुख्य अतिथि..
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 27/09/2026।। दतिया उपचुनाव में राजनीतिक शिकस्त के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अब सामाजिक आयोजनों के जरिए लोगों के बीच अपनी सक्रियता बनाए रखने के अंदाज में नजर आ रहे हैं। 27 सितंबर को उनका शिवपुरी दौरा प्रस्तावित है, जहां वे एक ओर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात के साथ शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
ब्राह्मण समाज के सम्मान समारोह में होंगे मुख्य अतिथि..
पूर्व गृह मंत्री कार्यालय से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार 27 सितंबर को सुबह 10:15 बजे दतिया से शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। करीब 11:30 बजे सोनचिरैया होटल, शिवपुरी पहुंचेंगे जहां आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
वरिष्ठ पत्रकार "विकल" जी के निवास पर भी करेंगे शिरकत..
लगभग 12:30 बजे शिवपुरी में स्थानीय लोगों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके ठीक 10 मिनट बाद 12:40 बजे पत्रकार भूपेंद्र शर्मा के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। शिवपुरी के कार्यक्रम पूरे करने के बाद वे दोपहर 1 बजे नरवर के रास्ते डबरा के लिए रवाना होंगे।
रात में डबरा से दिल्ली होंगे रवाना..
डबरा और दतिया में विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं बैठकों में शामिल होने के बाद डॉ. मिश्रा रात्रि 9:54 बजे पातालकोट एक्सप्रेस से डबरा से दिल्ली सफदरजंग के लिए रवाना होंगे। 28 सितंबर की सुबह उनके एमपी भवन, दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।
चुनावी हार के बाद सामाजिक सक्रियता पर नजर..
दतिया उपचुनाव के बाद डॉ. मिश्रा का यह दौरा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि लंबे समय तक प्रदेश की सत्ता में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने वाले नेता अब चुनावी राजनीति के साथ सामाजिक आयोजनों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। शिवपुरी का कार्यक्रम भी इसी सिलसिले की एक कड़ी माना जा रहा है।
जब सत्ता में थे तब खूब रहे "चर्चित" अब चर्चाओं में आने लगा रहे जुगत..
राजनीतिक हलकों में कभी अपनी बेबाक शैली और सख्त प्रशासनिक तेवरों के लिए चर्चित रहे डॉ. मिश्रा जब गृह मंत्री थे, तब आम लोगों से जुड़े मामलों में उनकी कार्यशैली को लेकर भी खूब चर्चा होती रही। अब तस्वीर का दिलचस्प पहलू यह है कि सत्ता के गलियारों में सख्त तेवर दिखाने वाले ‘दद्दा’ चुनावी झटके के बाद सामाजिक मंचों पर नजर आएंगे। इसे राजनीति का बदलता मिजाज कहें या जनता के बीच बने रहने की कवायद,फिलहाल शिवपुरी में उनके कार्यक्रम ने चर्चा जरूर छेड़ दी है।
हालांकि, 27 सितंबर को होने वाले उनके कार्यक्रमों का केंद्र राजनीतिक सभा नहीं बल्कि सामाजिक सम्मान समारोह, जनसंपर्क और शोक संवेदना रहेगा।
एक टिप्पणी भेजें