News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

दिनारा से करैरा और कोलारस तक पहुंची ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’....

दिनारा से करैरा और कोलारस तक पहुंची ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’....


।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 27/09/2026।।

क्या हुआ.......?
‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत दिनारा, करैरा और कोलारस में स्वच्छता अभियान, पुस्तक वितरण, युवा संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम हुए।
कहां हुआ.....?
यात्रा दिनारा, करैरा और कोलारस पहुंची। दिनारा में तालाब पर स्वच्छता अभियान और कन्या छात्रावास में पुस्तक वितरण किया गया।
कब हुआ......?
25 सितंबर को यात्रा झांसी से होते हुए शिवपुरी जिले में पहुंची।
किसके साथ हुआ....?
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत, करैरा विधायक रमेश खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
क्यों हुआ.....?
यात्रा का उद्देश्य जनसंपर्क, सेवा गतिविधियों, युवाओं से संवाद और लाभार्थियों व व्यापारियों से संपर्क करना रहा।
कैसे हुआ.....?
दिनारा में स्वच्छता अभियान, छात्राओं को पुस्तक वितरण और युवा संवाद के बाद करैरा में लाभार्थियों व व्यापारियों से संपर्क किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद यात्रा कोलारस के पड़ोरा पहुंची, जहां विधायक महेंद्र यादव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
आगे कहां और क्या....?
कोलरस में स्वागत के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव राजस्थान के लिए रवाना हो गई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें