News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शिवपुरी जिले में टीबी मुक्त भारत टीम का हुआ गठन, टीबी रोकथाम के लिए 347 निक्षय मित्र बनाए, तो वहीं 57 ग्राम पंचायतों को किया टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित...

शिवपुरी जिले में टीबी मुक्त भारत टीम का हुआ गठन, टीबी रोकथाम के लिए 347 निक्षय मित्र बनाए, तो वहीं 57 ग्राम पंचायतों को किया टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित...

।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 8.10.2026।। टीवी मुक्त भारत टीम कार्यक्रम का शुभारंभ आज 8 अक्टूबर 2026 को केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा ऑन लाइन प्रसारण के माध्यम से किया। जिसका सीधा प्रसारण जनपद पंचायत शिवपुरी के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पोहरी, कोलारस और शिवपुरी विकास खंड की 56 टीवी मुक्त ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया।
शिवपुरी जिले में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने कहा कि हमारे जिले में टीवी मुक्त जिला बनाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य हो रहा है।  टीवी रोगियों के लिए यह खुशखबरी की बात है कि भारत के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी द्वारा अब विकास खंड स्तरीय टीम मुक्त भारत टीम का गठन कर इस दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाया है। इस टीम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स सहित समाज सेवी संस्था को जोड़ा गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने कहा कि टीवी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय टीवी निक्षय टीम को केन्द्र स्तर से 8 जबाव देसी दी गई है जिनमें टीवी रोगियों को उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ फूड बास्केट का वितरण, टीवी रोगियों के निकट संपर्क में रहने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता कार्यक्रम एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना प्रमुख हैं। 
टीबी के लिए जिले भर में 347 बनाए निक्षय मित्र, 56 ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित....

कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ प्रदीप शर्मा ने टीवी मुक्त जिला बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 347 निक्षय मित्र बनाकर टीवी रोगियों के पोषण आहार हेतु 3812 पोषण आहार किट का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा सूचीबद्ध टीवी रोगियों को 1000 रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैक खाते में जमा की जा रही है। जिले में बर्ष 2024 से 494199 लोगों का परीक्षण कर 3181 टीवी रोगियों का चिन्हांकन कर उपचार किया जा रहा है। 64810 संभावित रोगियों के चेस्ट एक्स रे कराएं गए हैं।  जिले में 9 टीवी यूनिट स्थापित किए गए हैं। जिले में टीवी रोगियों की तकनीकी जांच के लिए 03 हैंड हेडिल एक्स रे मशीन, 03 सीबीनेट मशीन, 12 टूनेट मशीन उपलब्ध है।
कार्यक्रम में पोहरी, कोलारस,  शिवपुरी की ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सेकेट्री उपस्थित थे। जिनमें से 56 ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को टीवी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए सम्मानित किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें