महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में दिखा भक्ति,संस्कृति और रचनात्मकता का संगम...
फैंसी ड्रेस, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं माढ़ना-अल्पना सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा..
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
। शिवपुरी 08/10/2026।। मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में इन दिनों मध्यदेशीय अग्रवाल समाज केन्द्र महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें समाजजन बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), महामंत्री कुलदीप जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल ठेईया, श्रीमती रेनु भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्रीमती अंजू गोयल, श्रीमती संगम अग्रवाल, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, रेणु नीरज गोयल सहित समाज की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्रतियोगिताओं का संचालन श्रीमती रेनु भरत अग्रवाल, श्रीमती संगम अग्रवाल एवं श्रीमती दीपा बंसल ने किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा...
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल एवं सुरेन्द्र जैन बंटी ने बताया कि इसी क्रम में अग्रसेन विकास परिषद एवं अग्रवाल महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया 45 बच्चों ने प्रस्तुतियां दी इसके अलावा नारी शक्ति, धार्मिक गीतों पर सीता संवाद, पार्वती-सप्तऋषि एवं कृष्ण संवाद जैसी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति, संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अन्वी गुप्ता ने प्रथम, प्रनीका अग्रवाल ने द्वितीय तथा सान्वी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में इशू अग्रवाल प्रथम, श्वेता सिंघल एवं जय सिंघल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शैली गुप्ता एवं मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विनीत शर्मा एवं सविता बंसल ने निभाई। मंच संचालन दीपा बंसल ने किया
आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में भी बच्चों ने दिखाई प्रतिभा..
अग्रसेन विकास परिषद द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 16 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं ने बेकार सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक वस्तुएं तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में समीक्षा अग्रवाल ने प्रथम, निकुंज मित्तल ने द्वितीय तथा कनिष्का सिंघल एवं अमूल्या जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां निर्णायक के रूप में प्राची अग्रवाल व पूजा जैन
एक टिप्पणी भेजें