नवरात्र के पहले दिन मानव वेलफेयर के द्वारा लगेगा हेल्थ कैंप... यह डॉक्टर देखेंगे मरीजों को..
।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 08/10/2026।।मानव वेलफेयर सोसायटी, शिवपुरी के तत्वावधान में 11 अक्टूबर रविवार को गांधी पार्क मैदान में निःशुल्क विशाल हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। शिविर में ग्वालियर एवं झांसी के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का सिलसिला सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी (एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी), नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत (MBBS, M.S. ENT), फेफड़े रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक चौपड़ा (एम.डी.) तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शान्तनु गुलाटी (एम.एस. ऑप्थैल्मोलॉजी) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
सोसायटी ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
एक टिप्पणी भेजें