पति निकला वेवफा,दूसरे के घर में झांका, एक पत्नी के रहते दूसरी कुंवारी पर डाला डांका..
प्रोफेसर कॉलोनी में तीन घंटे तक हंगामा, पति की तलाश में पहुंची महिला ने लगाए गंभीर आरोप..
।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 22/10/2026।।
उच्च शिक्षा जगत से जुड़े एक घृणित विवाद ने शिवपुरी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्रीमंत माधवराव सिंधिया पीजी कॉलेज की काफी किरकिरी कराई है जहां शिवपुरी के प्रोफेसर कॉलोनी में ग्वालियर से आई एक महिला ने एक दूसरी महिला सहायक प्राध्यापक के सरकारी आवास के बाहर जमकर हंगामा करते हुए अपने पति को अन्य महिला के साथ क्वार्टर के अन्दर होना बताया,साथ ही उक्त महिला पर गैर मर्द के साथ अवैध संबंध एवं लिवइन में रहने का भी आरोप लगाया। यह विवाद करीब तीन घंटे तक चला आसपास के लोगों ने न सिर्फ़ शिक्षकों का यह गंदा रूप देखा बल्कि सरकारी क्वार्टरों में चलती अय्यशी के गवाह भी बने। बाद में सूचनानुसार पुलिस को भी दो बार मौके पर पहुंचना पड़ा।
पति के महिला प्रोफेसर के साथ रहने का आरोप...
जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को ग्वालियर निवासी प्रीति राजपूत महिला सहायक प्राध्यापक राजवती किरार के शासकीय आवास पर पहुंचीं। प्रीति का आरोप है कि उनके पति सहायक प्राध्यापक चेतन्य राजपूत, और राजवती किरार एक साथ सरकारी क्वार्टर में लंबे समय रह रहे हैं उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों का एक बच्चा भी है।
प्रीति के मुताबिक, उनका और चेतन्य राजपूत का नौ वर्षीय एक बेटा है। आरोप है कि राजवती किरार के कारण उनके पति ने अब उनसे दूरी बना ली है और तलाक के लिए न्यायालय में मामला भी दायर किया है।
दरवाजे के बाहर हंगामा, पुलिस के सामने भी उठे सवाल..
प्रीति ने आवास का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया इस दौरान हंगामा होने पर राजवती किरार बाहर आईं, जबकि प्रीति का दावा था कि उनके पति आवास के अंदर मौजूद हैं,उन्होंने घर की तलाशी कराने की मांग भी की।
सूचना पर डायल 112 और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रीति को थाने चलकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इस आशंका के चलते जाने से इनकार कर दिया कि उनके वहां से हटते ही पति घर से निकल जाएंगे।
करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां प्रीति ने कथित लिवइन रिलेशनशिप रहकर अपने पति पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए, जबकि राजवती किरार ने अपने आवास में घुसने के प्रयास, अभद्रता और हंगामे की शिकायत की।
डीएनए जांच की मांग से लेकर घर में घुसने के आरोप तक..
प्रीति राजपूत ने अपने आरोपों के समर्थन में बच्चे का डीएनए परीक्षण कराने की मांग की। दूसरी ओर राजवती किरार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके घर में आकर अभद्रता की गई।
मामले में कॉलेज प्राचार्य पवन श्रीवास्तव ने दोनों प्रोफेसरों के साथ रहने की बात कही है। हालांकि, इस संबंध में सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित तथ्यों की जांच होना बाकी है।
पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति...
फिजिकल थाना प्रभारी अविनाश राठौड़ के अनुसार, एक महिला ने अपने पति के कॉलेज की अन्य महिला प्रोफेसर के साथ कथित संबंध होने की शिकायत की है। वहीं, महिला प्रोफेसर ने भी संबंधित महिला के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पति के खिलाफ प्रताड़ना से संबंधित मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें