धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती..
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 18/11/2026।। हैहयवंशी क्षत्रिय कल्चुरी समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्तिक शुक्ल सप्तमी के अवसर पर 16 नवंबर की शाम सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा स्थित भगवान की प्रतिमा पर समाजबंधु एकत्रित हुए।
कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा का शुद्ध जल से अभिषेक कर पुष्प मालाओं से श्रृंगार किया गया। इसके बाद पंडित द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन कराया गया। आतिशबाजी के बीच हजारों दीपों से सामूहिक महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के तीनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, माताओं-बहनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य आजीवन संरक्षक डॉ. रामकुमार शिवहरे, जिलाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, युवा जिलाध्यक्ष भागीरथ शिवहरे, वरिष्ठ संरक्षक लालजी शिवहरे दादा, महामंत्री संतोष शिवहरे, युवा संरक्षक मनोज शिवहरे सहित सीताराम शिवहरे, किशन शिवहरे, दशरथ शिवहरे, भरत शिवहरे, कालू शिवहरे, हेमंत शिवहरे, बल्ले शिवहरे, निर्मल शिवहरे, संतराम शिवहरे, संजय शिवहरे, नक्टूराम शिवहरे, अनिल शिवहरे, राजेन्द्र शिवहरे, केशल शिवहरे, रामदयाल शिवहरे, हरचरण लाल शिवहरे, उमा शिवहरे, रेणुका शिवहरे, डेविड शिवहरे, गर्व शिवहरे, महेन्द्र शिवहरे, चिराग शिवहरे, सैलू शिवहरे तथा कोटा युवा अध्यक्ष अजय राय सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें