शिवपुरी में धूमधाम से मनी भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती..
।। शिवपुरी 17/11/2026।। कलचुरी समाज द्वारा भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा शक्ति एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
चल समारोह माँ राजराजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर भगवान सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति स्थल पर पहुँचा। वहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात मानस भवन में भगवान सहस्त्रबाहु जी का जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी के विधायक माननीय देवेन्द्र जैन जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त आदरणीय राजू बाथम जी, भारतीय जनता पार्टी महामंत्री लवलेश जैन चीनू, भैया राकेश गुप्ता जी एवं भारतीय जनता पार्टी से हेमंत ओझा जी मंचासीन रहे।
मंच का संचालन गजेन्द्र शिवहरे जी द्वारा किया गया, जिन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु जी के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष श्री किशन स्वरूप शिवहरे, युवा अध्यक्ष श्री कामेश शिवहरे, महामंत्री वीरेन्द्र शिवहरे, श्री रमेश शिवहरे, राकेश चौकसे जी, मुरारी लाल जी, हरचरण लाल जी, श्री चन्द्रप्रकाश शिवहरे, शिवहरे, महामंत्री राजा शिवहरे सहित समाज के सभी वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
मातृशक्ति में अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अमित शिवहरे, शगुन जी, सुन्दर जी, इंदिरा जी, मंजू जी, रेखा जी प्रियंका विवेक जी सहित समस्त मातृशक्ति ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार आदरणीय रामेश जी शिवहरे द्वारा किया गया
एक टिप्पणी भेजें