News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

इसलिए बनी रचना शेर सिंह बिहार में कांग्रेस पार्टी की ऑब्जर्वर...

इसलिए बनी रचना शेर सिंह बिहार में कांग्रेस पार्टी की ऑब्जर्वर...

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
शिवपुरी।। 25/06/25 ।। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस नई दिल्ली ने करैरा की रचना शेर सिंह को बिहार के जिला कैमूर का राष्ट्रीय आब्जर्वर नियुक्त किया । यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसमें रचना शेर सिंह की भूमिका जिला कैमूर में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण होगी। वरिष्ठ समाजसेवी रचना शेर सिंह की करेरा में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है। रचना की ऑब्जर्वर बनाए जाने पर करैरा क्षेत्र की कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सुखचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। रचना शेर सिंह ने कहा कि जिला कैमूर में पार्टी की गतिविधियों को गति प्रदान करेगी और महिलाओं के मुद्दों पर विशेष ध्यान देंगी । तथा पार्टी को मजबूती दिलाने का काम करेंगी।

 *कौन है रचना शेर सिंह..* 
रचना सिंह मूलतः मुरैना की रहने वाली हैं, इनकी प्राथमिक शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर में हुई तथा माध्यमिक शिक्षा मुरैना में हुई। इसके बाद इन्होंने हायर सेकेंडरी की शिक्षा दतिया से ली। इनकी पूर्ण शिक्षा योग्यता की बात करें तो रचना शेर सिंह की उच्चतम शिक्षा BA.LLB  है।
बार-बार शिक्षा का स्थान बदलने का मुख्य कारण रचना सिंह के पिता जी की पोस्टिंग रही, दरअसल रचना सिंह के पिता एच पी सिंह मध्य प्रदेश सरकार में सरकारी अधिकारी थे। अपनी पोस्टिंग के दौरान एचपी सिंह हमेशा अपने परिवार को साथ ही रखते थे। श्री सिंह की आखिरी पोस्टिंग दतिया में रही जहां पर वह ज्वाइंट क्लेक्टर के पद पर सेवाएं देते रहे, यहीं से उनका रिटायरमेंट भी हुआ। इसी दौरान रचना सिंह ने अपनी एलएलबी की पढ़ाई की शुरुआत कर दी थी जिसे पूर्ण अपने पैतृक गांव मुरैना जाकर किया। इन्हीं कारणों से रचना सिंह के  शैक्षणिक संस्थान में भी बदलाव आते रहे।
 *शादी के बाद रचना हुई रचना शेर सिंह...* 
1996 में रचना सिंह की शादी मुरैना निवासी शेर सिंह से हुई शेर सिंह तब मुरैना के सुमावली थाना इंचार्ज थे उसके बाद  रचना सिंह ने अपने नाम के साथ रचना शेर सिंह लिखना शुरू कर दिया। बाद में इनकी पोस्टिंग करैरा भी रही। यहां पर इन्होंने अपना लंबा समय व्यतीत किया एवम अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई की शुरूआत भी यहीं से की। साथ ही पर्दे के पीछे से कांग्रेस के कार्यक्रमों में अपना योगदान देती रहीं और इस योगदान में इनके पति शेर सिंह का विशेष सहयोग रहा।
 *विरासत में मिली राजनीति को रचना शेर सिंह ने शिखर तक पहुंचाया।* 
रचना शेर सिंह के पिता एचपी सिंह भी कांग्रेस पार्टी को पसंद करते थे क्योंकि एच पी सिंह के पिता और रचना सिंह के दादा जी मुरैना में जागीरदार होते हुए वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे और वह कांग्रेस की नीतियों को काफी पसंद भी करते थे। अक्सर घर में कांग्रेस पार्टी की नीतियों की चर्चा करते समय रचना सिंह को लगता था कि एक दिन मैं भी कांग्रेस पार्टी में हिस्सा लेकर न सिर्फ पार्टी को अपना समय दूंगी बल्कि पार्टी के झंडे को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। यही बात मन ही मन रचना को कांग्रेस पार्टी की तरफ आकर्षित करती रही। 15 साल पहले रचना शेर सिंह ने पार्टी में सीधे तौर पर अपनी आमद दर्ज करा कर पर्दे के पीछे से पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना एवम उनकी छोटी से लेकर बड़ी व्यवस्थाओं का ध्यान रखना साथ ही साथ पार्टी के आला कमान के निर्देशों पर खरा उतरने  का प्रयास करना आदि-आदि कार्यों में पार्टी का विशेष ध्यान रखती रहीं। जिसके फलस्वरुप कॉन्ग्रेस पार्टी ने उन्हें शिवपुरी जिले से महिला मोर्चा विंग की अध्यक्ष बनाया।
 *पार्टी के प्रति समर्पण ने बनाया रचना को बिहार का ऑब्जर्वर..* 
 कांग्रेस पार्टी ने रचना शेर सिंह को शिवपुरी जिले की महिला मोर्चा बिंग का अध्यक्ष बनाने के पश्चात पाया कि कांग्रेस पार्टी की तरफ महिलाओं के जुड़ने का रुझान बढ़ने लगा है। क्योंकि रचना सिंह द्वारा महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ाने,उनको अपने स्वास्थ के प्रति सजग रहने, उनके मौलिक अधिकारों को जानने, महिला एवम बेटी सशक्तिकरण के कार्यों मे बढ़चढ़ कर रुचि लेने आदि कार्यों के माध्यम से रचना शेर सिंह का अपने दायित्व पर खरा उतरने के जज्बे को देखा तब राष्ट्रीय महिला कांग्रेस पार्टी ने रचना शेर सिंह की निष्ठा एवं पार्टी के लिए समर्पण को देखते हुए बिहार के कैमूर में कांग्रेस पार्टी का ऑब्जर्वर घोषित कर दिया। फिलहाल रचना शेर सिंह अपने पति के साथ पूर्ण कालिक कांग्रेस में समय देते हुए बिहार की बागडोर संभाले हुए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें