News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सिंधिया ने गाया चिट्ठी आई है"... चिट्ठी हो गई ट्रोल, लोगों कहा...!!

सिंधिया ने गाया चिट्ठी आई है"... चिट्ठी हो गई ट्रोल, लोगों कहा...!!

सिंधिया ने गाया चिट्ठी आई है"... 
चिट्ठी हो गई ट्रोल, लोगों कहा.....!!

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।उज्जैन 26/02/26।। बाबा महाकाल की नगरी में हुए शासकीय कार्यक्रम ग्रामीण डाक सेवा सम्मेलन का एक वीडियो काफी चर्चाओं में है जिसमें केंद्रीय मंत्री दूर संचार विभाग ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सेवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्माद में बहते हुए मंच से ही एक गाने के बोल गाने लगे....।
जिसके बाद वह गाने को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया। दरअसल लोगों का कहना है कि यह गाना जो गाया गया था वह नाम फिल्म का है, जो संजय दत्त पर फिल्माया गया है। जिसे पंकज उधास ने गाया है, गीतकार आनंद बख्शी तथा संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल हैं, यह 1986  में निर्मित फिल्म नाम का गाना है यह गाना मुख्य रूप से उन लोगों के लिए समर्पित है जो लोग देश छोड़कर विदेशों में रह रहे हैं यह गाना उनके लिए ही गाया गया है यह इसके बोल भी बताते हैं। सिंधिया ने भी मंच से यही गाना दोहरा दिया पर फिल्म का नाम "नाम" की जगह बॉर्डर बता दिया, हालांकि उनका उद्देश्य ग्रामीण डाक सेवा में लगे सेवकों को मोटिवेट करने का था और देश की सीमाओं पर लगे सैनिकों के परिवारों तक संदेश पहुंचाने वाले डाकिया की भूमिका को प्रकाशित करना था, जिसे वह बार्डर फिल्म के गाने संदेशे आते हैं के माध्यम से स्पष्ट करना चाहते थे पर संदेशे की चिट्ठी पर भूलवश ग़लत नाम चढ़ गया, नतीजा यह हुआ कि चिट्ठी बांटने और पाने वाले दोनों ही कुछ समय के लिए भ्रम में आ गए,पर यह भ्रम लंबा नहीं चला क्योंकि डाकिए के हितैषी और देश के सेवक ने चिट्ठी का मजमून भावनात्मक रूप में ढालकर मंच से पहले ही बता दिया, यह बात सोशल मीडिया पर ट्रोल तो हुई पर ज़्यादा बहस में नहीं आई।
क्या था पूरा समाचार यह भी पढ़िए..? 

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर किया बड़ा प्रहार, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया माँ भारती की अस्मिता पर चोट*
*उज्जैन/भोपाल/दिल्ली ( 24 फरवरी) l* केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मंगलवार को उज्जैन में ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित करते हुए AI Impact Summit में किए गए प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रदर्शन को निंदनीय करार देते हुए कहा कि देश की छवि को धूमिल करने वाले कांग्रेस के इस कृत्य की आलोचना जितने शब्दों में की जाए, वो कम है। 
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह मंच विश्व को भारत की AI क्षमता को दिखाने का अवसर था जिसमें लगभग 90 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि आए थे। ऐसे मंच पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना भारत माता की अस्मिता पर चोट है। यह दिखाता है कि कांग्रेस की मानसिकता में भारत विरोध गहराई तक भरा हुआ है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें