यहां प्रशासन के सामने ही फरियादी को मारा, कैसे पाएगा इंसाफ बेचारा...??
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 13/05/2026।। शहर में कत्था मिल क्षेत्र स्थित सिंह हॉस्टल के पास जमीन विवाद के सीमांकन के दौरान फरियादी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह सीमांकन एसडीओ के न्यायिक आदेश (18/09/2015) एवं कलेक्टर शिवपुरी के आदेश (20/01/2026) के पालन में 13 मई को TSM मशीन से कराया जाना तय था।
मौके पर राजस्व विभाग की टीम फरियादी सोहन बंसल पुत्र भवानी प्रसाद बंसल (उम्र 52 वर्ष), निवासी प्रगति बाजार शिवपुरी के साथ बिना पुलिस बल के पहुंची थी। आरोप है कि पहले से मौजूद लोगों ने सीमांकन का विरोध करते हुए फरियादी और उसके साथियों को घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में फरियादी सोहन बंसल और उनके भतीजे गौरांग बंसल घायल हो गए।
कोतवाली पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला..
इस मामले में कोतवाली थाना शिवपुरी में FIR क्रमांक 0368/2026 दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जिसमें जतिन ठाकुर सहित अन्य आरोपियों पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने प्रकरण में BNS की धाराएं 296(a), 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी यह बोले..
थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि सीमांकन से पहले पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी, जबकि ऐसे मामलों में सुरक्षा के लिए पुलिस की मौजूदगी आवश्यक होती है।
मौके पर 112 पहुंची तब जाकर घायल फरियादियों को लाई थाने..
घटना के बाद डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अब इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान के साथ-साथ राजस्व टीम की भूमिका और लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
एक टिप्पणी भेजें