News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अजब मंडी का गजब सचिव, तीन घंटे में निकाला आदेश तीन दिन में नहीं हुआ अमल....

अजब मंडी का गजब सचिव, तीन घंटे में निकाला आदेश तीन दिन में नहीं हुआ अमल....

सवाल पूछा तो निकाल दिया पर कार्रवाई का नोटिस, लेकिन जमीनी हकीकत जस की तस, मंडी में अब भी पड़ा है व्यापारियों का माल...

।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 01/06/26।।जिले की कृषि उपज मंडी पिपरसमा में व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शनिवार, 30 मई 2025 को मंडी प्रांगण में बने टीन शेड के नीचे व्यापारियों द्वारा माल रखे जाने का मामला सामने आया था, जिस पर मंडी सचिव बालेश्वर शुक्ला से जवाब मांगा गया।

शुरुआत में मंडी सचिव ने सफाई देते हुए कहा कि माल का आवागमन लगातार होता रहता है,व्यापारियों के पास गोदाम नहीं हैं, इसलिए उसी दिन शाम तक या एक दिन के लिए माल यहां रख दिया जाता है और अगले दिन हटा लिया जाता है।”
सचिव के जवाब पर पूछा गया कि जब लगातार तीन दिन से एक ही स्थान पर माल पड़े होने की बात सामने आई है तो सचिव स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए और जानकारी लेकर बताने की बात कही।

तीन घंटे में नोटिस जारी, लेकिन अमल को दिन गुजरे न माल हटा न जुर्माना बना...
इस सवाल के करीब तीन घंटे बाद ही मंडी सचिव द्वारा व्यापारियों के नाम एक निर्देश पत्र जारी कर दिया गया। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी व्यापारी का माल  टीन शेड के नीचे पाया गया तो उस पर जुर्माना कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा भी एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि किसान की उपज खरीदने के बाद व्यापारी द्वारा उसे मंडी प्रांगण के शेड के नीचे रखने से बोली प्रक्रिया प्रभावित होती है और अन्य किसानों व व्यापारियों को परेशानी होती है। साथ ही खराब मौसम में माल सुरक्षित नहीं रह पाता।
इसी को देखते हुए यह नियम लागू किया गया कि यदि खरीदी गई फसल शेड के नीचे पाई जाती है तो उस पर 10 प्रति क्विंटल के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना नहीं दिए जाने और माल नहीं हटाए जाने पर उसे जब्त भी किया जा सकता है।

दो दिन बाद भी नहीं हटा माल मंडी प्रशासन नहीं गंभीर..

हालांकि नोटिस जारी होने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। शनिवार को नोटिस जारी होने के बाद रविवार और सोमवार तक भी व्यापारियों का माल वहीं शेड के नीचे रखा मिला।
इससे साफ जाहिर होता है कि आदेश और नोटिस तो जारी हो रहे हैं, लेकिन उनके पालन को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
अब देखना यह होगा कि मंडी प्रशासन वास्तव में नियमों का पालन कराता है या फिर यह नोटिस भी कागजों तक ही सीमित रह जाता है। फिलहाल मंडी परिसर में व्यापारियों का माल जस का तस पड़ा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
इस मामले पर मंडी सचिव का बयान..

इस मामले में मंडी सचिव बालेश्वर शुक्ला का कहना है,
“मंडी में रखे माल की जानकारी हमें मिली थी, जिस पर हमने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है और कर्मचारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल्द ही माल हटवाया जाएगा।”


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें