News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

जनता की परेशानी दिखी कि पहुंच गए कैलाश.. सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मौके पर रहे काम कराया तब लौटे..

जनता की परेशानी दिखी कि पहुंच गए कैलाश.. सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मौके पर रहे काम कराया तब लौटे..

बारिश में उखड़ी सड़क, यातायात ठप , विधायक कैलाश कुशवाह ने संभाला मोर्चा..

मामला भाजपा पार्टी की शिवपुरी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पोहरी विधायक के हस्तक्षेप का..
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।शिवपुरी 02/06/2026।। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में शिवपुरी–पोहरी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत सोमवार सुबह भारी बारिश के बाद बदतर हो गई। रातभर और सुबह तक हुई तेज बारिश के कारण सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यातायात लगभग ठप हो गया।
बताया जा रहा है कि मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते पहले से खुदाई की गई थी। बारिश के चलते सड़क की काली मिट्टी बाहर आ गई और कीचड़ में तब्दील हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहनों के टायर सड़क में धंसने लगे और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह जब इस बदहाल सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक मामला पहुंचा। हालांकि, पुलिस, यातायात विभाग या जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की पहल नहीं की।
इसी बीच, जैसे ही कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को मामले की जानकारी मिली, वे तुरंत अपने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले फंसे हुए वाहनों को निकलवाकर यातायात बहाल कराया। इसके बाद ठेकेदार को बुलाकर 7-8 डंपर रेत और गिट्टी मंगवाई गई, जिससे सड़क को अस्थायी रूप से चलने योग्य बनाया गया।
जानकारी के अनुसार, करीब 200 से 250 मीटर तक का सड़क हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका था। यह मार्ग जसरामपुर और रामखेड़ी क्षेत्र को भी जोड़ता है, जहां के स्थानीय नागरिक लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल, अस्थायी मरम्मत के बाद यातायात तो शुरू हो गया है, लेकिन सड़क की स्थायी मरम्मत कब होगी, यह अभी भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें