News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अगर ऐसे ही दौड़े तो वो दिन दूर नहीं,जब कैलाश खुद शिवपुरी विधानसभा के पर्वत पर चढ़ पताका फहराएंगे..

अगर ऐसे ही दौड़े तो वो दिन दूर नहीं,जब कैलाश खुद शिवपुरी विधानसभा के पर्वत पर चढ़ पताका फहराएंगे..

*स्थानीय लोग जिम्मेदारों और विधायक को कोसते नज़र आए वहीं कैलाश की तारीफ भी की..* 
 *।।चर्चित समाचार एजेंसी।।* 

*।। शिवपुरी 02/06/2026।।* 
कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां पोहरी और शिवपुरी को जोड़ने वाला स्टेट हाइवे जो कि मरम्मत कार्य होने के चलते खुदा पड़ा था, रात में आंधी के साथ तेज बारिश हुई जिससे काली मिट्टी भीगकर चिकनी हो गई और सुबह तक फूल गई सुबह फिर बारिश हुई जिसमें रोड़ को मिट्टी का दलदल बना दिया जिसका वीडियो प्रसारित होने के बाद पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह मौके पर पहुंच गए और रोड को चलने लायक बनने तक वहीं खड़े होकर ठेकेदार से काम कराते रहे। इसमें गंभीर बात यह थी कि कांग्रेस का विधायक तो वहां खड़ा था पर भाजपा पार्टी के किसी व्यक्ति वहां जाना उचित नहीं समझा, और तो और जिम्मेदार प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा वहां नज़र नहीं आया, जो जिम्मेदारों की निकम्मेपन को दर्शाता है। जब आम लोगों से बात की तो उनका कहना था कि यह क्षेत्र शिवपुरी विधानसभा में आता है, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय विधायक देवेंद्र जैन की बनती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद उनके द्वारा मौके पर संज्ञान नहीं लेने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं यह बताना भी उचित होगा कि कैलाश कुशवाह पिछले लंबे समय से शिवपुरी की जनता के बीच रहकर उनकी लड़ाई में साथ पाए गए हैं, वह चाहे सुरवाया थाने पर पाल समाज के बालकों की एक्सीडेंट में मौत के बाद धरने में शामिल हुए हों, लड़की के अपहरण में चौराहे पर घेराव किया हो, संतुष्टि में बच्ची के सीवर में गिर जाने से हुई मौत पर गुस्साए परिजनों के साथ ग्वालियर बायपास पर जाम लगाया हो, रावत समाज के व्यक्ति के साथ ट्रैफिक अधिकारी द्वारा मारपीट के मामले में खड़े हों, सुभाषपुरा में जाटव समाज के लड़के के मर्डर मामले में हाइवे का थाना घेराव हो, बैराड़ में डिलीवरी के चलते नवजात की मौत मामले में यादव समाज के साथ खड़े हों, बैराड़ के गोंदीपुरा पुल से पानी में गिरने से हुई युवक की मौत मामले में परिजन के साथ खड़े हों, रायपुर गांव की लड़ाई में धाकड़ समाज के साथ तो वहीं,बस में बालक के जलने पश्चात पूरे व्यापारी वर्ग और सभी अन्य समाज के साथ खड़े नज़र आए हों ,दूध हड़ताल में गुर्जरों का आंशिक सहयोग हो,जाने कितने ऐसे प्रयोजनों में कैलाश पर्वत की तरह जनता के साथ खड़े मिले।
 *क्या जनता शिवपुरी पर कैलाश स्थापित करेगी..??* 
जिस तरह भाजपा पार्टी के नेताओं की निष्क्रियता और अकर्मण्यता दिखाई दे रही है उससे लोगों में रोष ही नहीं बल्कि भाजपा के प्रति नफ़रत पैदा होने लगी है। अब लोग ऑप्शन तलाशने में लगे हुए हैं।चाहे वह कांग्रेस पार्टी में कुछ जिम्मेदार नेता हों या फिर सोशल मीडिया पर चलने वाली कॉकरोच पार्टी जैसी आभासी पार्टी हो, लोगों के पास अब विकल्प चुनने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। क्योंकि जिम्मेदार प्रशासन आम जनता की समस्या का निदान करता नहीं है और रूलिंग पार्टी के विधायक आम जनता की सुनते नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस के विधायक कैलाश कुशवाह जो वर्तमान में पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं उनका बार-बार शिवपुरी में दखल देना इस बात को दर्शाता है कि आने वाले समय में  कैलाश कुशवाह शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं..!!  अगर ऐसा हुआ तो शिवपुरी की जनता को 108 फीट की  शिव की मूर्ति के साथ कैलाश पर्वत भी मिल सकता है..!! 
 *लेखक:-वीरेंद्र "चर्चित"*

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें