News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

महिला अग्रसेन विकास परिषद की मेंहदी प्रतियोगिता संपन्न..

महिला अग्रसेन विकास परिषद की मेंहदी प्रतियोगिता संपन्न..

ग्रीष्मकालीन निशुल्क शिविर में मेहंदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन..

 ।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 06/06/2026।।
अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन निशुल्क शिविर के अंतर्गत 4 जून को मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे, कार्यक्रम में यह रहा क्रम..
1.प्रथम स्थान अंजली कुशवाहा
2. द्वितीय स्थान: काजल ओझा
3. तृतीय स्थान: रूबी झा का रहा..
कार्यक्रम में समिति की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपा देवेंद्र बंसल, महामंत्री संगीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू मित्तल, कोषाध्यक्ष शिल्पी सिंघल, संगठन मंत्री रश्मि अग्रवाल, सह मंत्री सीमा सिंघल, सह मंत्री रानी मंगल एवं कार्यकारिणी सदस्य विनीता बंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
समिति द्वारा बताया गया कि शिविर के अंतर्गत आगामी दिनों में पर्यावरण दिवस, हेयर स्टाइल एवं साड़ी पहनने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों और महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण में दीपा बंसल निभाती हैं अग्रणी भूमिका..
अग्रसेन विकास परिषद की महिला अध्यक्ष दीपा बंसल सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। चाहे हरियाली तीज जैसे आयोजनों में महिलाओं को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जोड़ना हो, या फिर नारी शक्ति एवं वंदन अधिनियम जैसे विषयों पर महिलाओं को जागरूक करना—वे हर पहल में अग्रणी नजर आती हैं।
उन्होंने विभिन्न अवसरों पर महिलाओं को एकजुट कर समाज में नारी शक्ति को सशक्त बनाने का संदेश दिया है, जो सराहनीय है।
चर्चित समाचार ने दिया सम्मान और शुभकामनाएं..
चर्चित समाचार एजेंसी दीपा बंसल एवं उनकी पूरी टीम को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करती है।
 इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल भी निर्मित करते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें