News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

कलेक्टर के नाम बनाई फेक आई डी, फिर CRPF का अधिकारी बनकर बेचने लगा फर्नीचर..

कलेक्टर के नाम बनाई फेक आई डी, फिर CRPF का अधिकारी बनकर बेचने लगा फर्नीचर..

मामला शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा की फोटो लगाकर फेक आई डी से साइबर फ्रॉड का.. 
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
। शिवपुरी 20/06/2026।। शिवपुरी के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा की दो दिवस पूर्व एक फेसबुक आई डी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है दो दिवस पूर्व मात्र दो व्यक्ति से शुरू हुई फ्रेंड लिस्ट आज 1000 से भी ऊपर जा चुकी है कलेक्टर शिवपुरी की "अर्पित वर्मा आई ए एस" के नाम से हिंदी में बनी फेसबुक आई डी खुद लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर जोड़ रही है और सबसे बेहतरीन बात यह है कि जिस को भी इस आई डी से जोड़ने रिक्वेस्ट जाती वह बिना सवाल किए जुड़ जाता और कलेक्टर साहब का तहे दिल से स्वागत और तारीफ करने लगता है। चूंकि अंग्रेजी के शब्दों में  Arpit Verma IAS के नाम से पहले ही एक आई डी संचालित है बावजूद इसके लोग इस बात पर ध्यान न देते हुए बराबर जुड़ रहे हैं और कलेक्टर साहब की तारीफों में कसीदे भी गढ़ रहे हैं.. 
एक फ्रेड को जोड़ने के बाद आ गया सायबर ठग औकात पर, बोला फर्नीचर खरीद लो.. 
दो दिवस पूर्व जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि पहले इस नई आई डी से मैसेंजर पर hi,how are you का मैसेज आया फिर बोला कि मेरा एस दोस्त सीआरपीएफ में अधिकारी है उसका ट्रांसफर हो गया है एवं वह अपना फर्नीचर बेचना चाहता है आपको कॉल करेगा उठा लीजिएगा, उसके आधा घंटे बाद एक व्हाट्स एप कॉल आता है जिसमें वह व्यक्ति अपना नाम संतोष बताते हुए सीआरपीएफ में कमांडेंट बताता है साथ में कहता है कि IAS का मैं मित्र हूं आपकी उनसे बात हो गई है मुझे कुछ फर्नीचर बेचना है जिसके बारे में डिटेल और फोटो भेज रहा आप नाम अर्पित सजेस्ट किया आप बता दीजिए कम से कम कीमत मे बेच दूंगा, पूछे जाने पर कि कितने का माल है बोला 90000 हजार रूपये का है आप अपने हैं 60000 दे देना आपको मैं अपना एड्रेस एक लिंक से भेज रहा हूं आप उसे खोलकर मेरे बारे में अच्छे से जान जाएंगे और मेरा पता भी उसमें लिखा है।
लिंक का नाम लेते ही सचेत हुआ फॉलोअर.. 
जैसे ही सीआरपीएफ अधिकारी संतोष कुमार ने फर्नीचर और खुद की डिटेल के बारे में लिंक की बात की फॉलोअर समझ गया कि यह सायबर फ्रॉड का मामला है तुरंत ही कलेक्टर अर्पित वर्मा को फोन लगाकर सूचित करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, वहीं डिप्टी कलेक्टर शिव दयाल धाकड़ को भी फोन पर सूचित करना चाहा तो कुछ घंटियों के बाद उनका फोन उठ गया जिसपर उन्होंने कलेक्टर अर्पित वर्मा की फेसबुक फेक आई डी की बात पर मोहर लगाते हुए कहा कि कलेक्टर साहब ने हाल ही में बताया है कि किसी ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक आई डी बना ली है तथा वह लोगों को बहला फुसलाकर साइबर ठगी के जुगाड में हैं।
आमजन से अपील की है कि सभी लोग सचेत रहें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें