News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

नगर पालिका में नहीं है कोई भी पार्षद HIV पॉजिटिव, सोशल मीडिया की ख़बर बेबुनियाद..

नगर पालिका में नहीं है कोई भी पार्षद HIV पॉजिटिव, सोशल मीडिया की ख़बर बेबुनियाद..

शिवपुरी नगर पालिका में नहीं है कोई भी पार्षद HIV पोजिटिव.. 

 सोशल मीडिया की ख़बर बेबुनियाद..
 ।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 15/05/2026।।
कल शाम से सोशल मीडिया पर एक ख़बर वायरल हो रही है कि ...
"नगरपालिका में एक पार्षद निकला HIV पॉजिटिव"..  
जिसे लेकर पार्षद सहित कई नेता और समाजसेवियों के मन में विषय की सच्चाई जानने की इच्छा जागृत हो गई। देर शाम तक हमको भी कई पार्षदों के फोन आते रहे जिसमें सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर पॉजिटिव कौन..?? चूंकि हमने भी यह पोस्ट शहर के एक पत्रकार के फेसबुक वॉल पर पढ़ी थी जिसे लेकर हमको भी जानने की जिज्ञासा थी अतः पूछने के और जानने के तमाम एफर्ट्स लगाने के बाद सच का पता नहीं चला लेकिन बार- बार पूर्व और वर्तमान पार्षदों के जानने की उत्सुकता और घबराहट ने हमको भी सवालिया पोस्ट लिखने को मजबूर कर दिया जो कुछ यूं है।
"परिषद में छाई खामोशी, पार्षद हो गए मौन, सबके जहन में एक सवाल HIV पॉजिटिव कौन..??"
चूंकि अभी इस सवाल का जवाब नहीं मिला था तो हमने जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, और टी बी अस्पताल के ए आर टी सेंटर तथा बल्ड बैंक तक में सोर्स के माध्यम से जाकर तफ्तीश की। नतीजा यह निकला कि इस तरह की गोपनीय जानकारी सिर्फ पेशेंट के अलावा किसी से साझा नहीं की जा सकती है जो भारत सरकार के नियम के अनुसार है, इसमें हमारे यहां से कोई भी इनपुट लीक होने का सवाल ही नहीं है लेकिन अगर पेशेंट डिप्रेशन में किसी से कुछ बता दे तो उसकी लिए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके साथ ही धीरे यह भी कह दिया कि जरूर ही कोनों दुश्मन इन पार्षदों (वर्तमान, पूर्व, महिला, पुरुष, और पार्षद पति) सभी की फिरकी ले रहा है।
 अन्य नगरपालिका का हो सकता है मामला.. 
पोस्ट कर्ता से जब प्रेशर डालकर पूछा तो वह भी अपनी बात पर अड़कर कहता रहा कि मामला 110 परसेंट सही है पर कौन सी नगर पालिका का मामला है यह कन्फर्म नहीं कर सकता हूं क्योंकि यह कार्य मेरे सूत्रों की विश्वसनीयता को भंग कर सकती है जो मैं नहीं होने दूंगा। हालांकि इस पोस्ट को ज्यादा वजनदारी से नहीं लिया गया परन्तु इससे जुड़े लोगों के हलक सूख गए जो वार्तालाप से स्पष्ट जाहिर होते दिखे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें