मोबाइल कोर्ट की चालानी कार्रवाई, 151 वाहन चालकों से 1 लाख 41 हजार रुपए वसूले...
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। ग्वालियर 29/07/2026।। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाकर व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 151 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 1 लाख 41 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई।
इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान यह सब किया चैक....
यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे के.आर.जी. तिराहा, गोविंदपुरी एवं ठाठीपुर में मजिस्ट्रेटों की टीमें गठित कर यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना बीमा, हूटर एवं ब्लैक फिल्म जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्ती बरती गई। थाना यातायात कंपू क्षेत्र में 32 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 12,000 रुपए वसूले गए, वहीं मजिस्ट्रेट द्वारा 44 चालान कर 58 हजार रुपए जमा कराए गए।
झांसी थाना रोड़ पर भी पुलिस और मोबाईल की संयुक्त कार्रवाई..
इसी प्रकार थाना झांसी रोड क्षेत्र में 48 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 हजार रुपए की वसूली की गई, जबकि मजिस्ट्रेट द्वारा 24 चालान कर 42 हजार रुपए जमा कराए गए।
संयुक्त कार्रवाई में कुल 151 पर किए चालान 1लाख 41 हजार बसूले..
संयुक्त कार्रवाई में कुल 151 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन दोपहिया वाहनों को जब्त भी किया गया।
इस अभियान में न्यायिक मजिस्ट्रेटों की टीम के साथ-साथ यातायात पुलिस के अधिकारी एवं स्टाफ भी मौजूद रहे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
एक टिप्पणी भेजें