News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई, विद्यार्थियों के लिए आखिरी मौका..

कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई, विद्यार्थियों के लिए आखिरी मौका..

 ।। चर्चित समाचार ऐजेंसी।।
 ।। शिवपुरी 28/07/2026।। मध्यप्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम तथा स्नातकोत्तर एमए, एमएससी, एमकॉम आदि कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई  निर्धारित की गई है।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंतिम तिथि के बाद प्रवेश का अवसर उपलब्ध नहीं होगा।
शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय  शिवपुरी के प्राचार्य पवन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी पसंद के महाविद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित महाविद्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें