ग्वालियर बायपास पर लगी मोबाइल कोर्ट, 34 वाहन चालकों से 24,500 रुपये जुर्माना वसूला...
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 31/07/2026।। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्राची शर्मा उपाध्याय के निर्देशन में ग्वालियर बायपास पर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।
24500 का जुर्माना 34 वाहन चालकों को भरना पड़ा हर्जाना...
मोबाइल कोर्ट के दौरान यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान तीन सवारी बैठाने, वाहनों पर काली फिल्म लगाने, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, पदनाम लिखी नंबर प्लेट लगाने, बिना नंबर के वाहन चलाने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे मामलों में चालानी कार्रवाई की गई।
शिवपुरी SP ने कहा कि संदिग्ध पर तुरंत करो कार्रवाई..
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित वाहन जांच करने तथा संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हूटर और नेमप्लेट वाले आए सकते में आखिर किसको फ़ोन लगाएं..
ग्वालियर बायपास पर चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक तो ऐसे भी थे जिनकी गाड़ी के आगे बड़ी-बड़ी नेम प्लेटों पर गहरे अक्षरों में पदनाम लिखे हुए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी को यातायात विभाग ने तलब किया उनके जेबों से मोबाइल निकल आया, परन्तु सामने न्यायिक मजिस्ट्रेट की चेकिंग को देखकर समझ नहीं आया कि आखिर किसको फोन लगाया जाए..?? क्योंकि सामान्य प्रशासन पर तो
धौंस डपट दिखा भी सकते हैं परंतु यहां सिफारिश चली कि नहीं चली इसकी कोई गारंटी नहीं है। अगर नहीं चली तो चालान के साथ- साथ गाड़ी से भी हाथधो बैठेंगे, यह विचार आते ही मोबाइल वापस जेब में चले गए और मजबूरी बस जुर्माना भरना पड़ा। वही काली फिल्म लगाए वाहन एवं तेज़ ध्वनि वाले वाहनों को भी टारगेट किया गया।
मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई के दौरान यह स्टाफ रहा मौजूद..
शिवपुरी के ग्वालियर बायपास पर मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई के दौरान ज्यूडिशियल से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रत्यक्षा कुलेश, प्रिया शर्मा एवं धर्मवीर राठौर, एडीपीओ मयंक शर्मा, वहीं पुलिस एवं यातायात विभाग से यातायात प्रभारी रणवीर यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, सूबेदार प्रियंका घोष सहित यातायात एवं कोतवाली पुलिस का बल मौजूद रहा।
एक टिप्पणी भेजें