News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अवैध शराब के जाल में फंसा शिवपुरी, महिलाओं के विरोध ने खोली सिस्टम की पोल...

अवैध शराब के जाल में फंसा शिवपुरी, महिलाओं के विरोध ने खोली सिस्टम की पोल...

अवैध शराब के जाल में फंसा शिवपुरी, महिलाओं के विरोध ने खोली सिस्टम की पोल...


।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 27/07/2026।। पिछोर क्षेत्र के डबिया कला गांव में आदिवासी महिलाओं द्वारा शराब के खिलाफ किया गया उग्र प्रदर्शन अब पूरे जिले की एक बड़ी सच्चाई को उजागर कर रहा है। महिलाओं ने न सिर्फ शराब की बोतलें तोड़कर विरोध जताया, बल्कि अवैध शराब के फैलते नेटवर्क पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शिवपुरी जिले में हालात ऐसे हैं कि वैध (लाइसेंसी) दुकानों से ज्यादा अवैध ठेके सक्रिय हैं। अधिकांश गांवों में खुलेआम शराब बिक रही है। आरोप है कि कई जगहों पर लाइसेंसी दुकानों से ही शराब गांवों में सप्लाई करवाई जाती है, जबकि अन्य ठेकेदार सस्ते दामों पर शराब छोटे-छोटे हॉकरों को बेच देते हैं। यही हॉकर गांव-गांव अपनी पकड़ बनाकर अवैध और सस्ती शराब की खपत बढ़ा रहे हैं।
अब सवाल आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी रोजाना मोबाइल वाहन से सर्चिंग का दावा करते हैं, लेकिन फिर भी ये गांव और अवैध ठिकाने उनकी नजर में क्यों नहीं आते? जबकि स्थानीय लोगों और पत्रकारों तक को इन ठिकानों और संबंधित व्यक्तियों की पूरी जानकारी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब शिकायत की जाती है तो विभाग अक्सर यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि “प्रमाण उपलब्ध कराएं, तब कार्रवाई करेंगे।” ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या यह रवैया विभाग की जिम्मेदारी से बचने का तरीका है?
यदि जल्द ही इस तरह की अवैध शराब बिक्री पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो कहीं यह मुद्दा भी जंतर मंतर की शान बनता नज़र आए कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है। वैसे भी महिलाओं और बच्चों के आंदोलन लंबे और बिना मैनेजमेंट के चलते हैं। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें