दूर भजो तुममें से बास आती है, मेरे नगर की जनता भगवान है और भगवान में कभी बास आती है..??
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 02/07/2026।। जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के चकराना गांव से मंगलवार की जनसुनवाई में आए कुछ आदिवासी परिवारों ने नगर परिषद पोहरी के अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम बहुत ही दयनीय अवस्था में जी रहे हैं, न पीने को पानी मिलता है और न ही सड़क पक्की है यहां तक कि कीचड़ गारे में से निकलकर बस्ती के घरों में पहुंचना पड़ता है पूरा इलाका कच्चा होने की वजह से वहां पर सांप बिच्छू निकल आते हैं। यह कहना है पोहरी के चकराना गांव से टोली में आई आदिवासी महिला अनारी बाई का, वहीं दूसरी महिला वैजन्ती आदिवासी जो महज 21 साल की है का आरोप बड़ा गंभीर है। वह कहती हैं कि नगर परिषद अध्यक्ष के पति नेपाल वर्मा को हममें से बदबू आती है हम काम को लेकर जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि तुम दूर बैठो, तुम लोग आदिवासी हो तुम्हारे शरीर से बदबू आती है, जब वोट मांगने आते हैं तब बदबू नहीं आती है क्या ..??
पूछा आप लोग क्यों जाते हो..??
तो वह कहती हैं कि हमे कुटीर नहीं मिली इसलिए ही वहां जाते हैं जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो फ़िर हम यहां कलेक्टर के पास आए हैं।
मेरे नगर की जनता मेरी भगवान है और भगवान में से कभी बदबू आती है क्या??
नगर परिषद अध्यक्ष पति नेपाल वर्मा का कहना है कि यह जितने लोग हैं गलत शिकायत लेकर गए हैं अगर इनको समस्या है तो मेरे पास आइए मैं हर संभव मदद करूंगा, रही बात मेरे दरवाजे पर आने की तो आप पिछले एक माह का सीसी टीवी कैमरा खुद चैक कीजिए कि यह लोग कब मेरे पास कब आए.? दूसरी बात कच्ची सड़क की है तो आप खोजी पत्रकार हैं खुद चकराना जाओ और देखकर आओ आपको पूरे में पेवर ब्लॉक की गलियां हीं मिलेंगी, अब बात कुटीर की करते हैं तो इन सबको कुटीर मिल चुकी है जोकि नगर पालिका के पोर्टल पर अपलोड है यहां तक कि अनारी बाई तो अपनी कुटीर को बेच भी चुकी है और दूसरी 4बार मांग रही है जो गलत है।
बदबू और आदिवासियों की शिकायत पर यह बोले अध्यक्ष..
भाई साहब यह बेचारे आदिवासी लोग हैं इनको कोई भी जरा सा लालच देकर राजनैतिक हथियार बना लेता है क्योंकि पीछे से वार करने वाले लोग न तो विकास के मुद्दे पर सामने से लड़ सकते हैं और न ही बाजुओं के दम पर सामने से लड़ सकते हैं। तो क्या करें इन भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर बड़े अधिकारियों के पास ले जाते हैं पर होता कुछ नहीं है क्योंकि धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है।
रही बात बदबू की तो यह मेरे वोटर हैं और वोटर साक्षात भगवान होता है और भगवान में से कभी बदबू आती है क्या चौहान साहब..
यह कहना है पोहरी नगरपरिषद अध्यक्ष पति नेपाल वर्मा का और साथ में यह भी कहना था कि औचक आओ और कवरेज कर ले जाओ..।
एक टिप्पणी भेजें