News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

कटोराताल रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, साथ ही चार वाहनों पर की गई चालानी कार्रवाई...

कटोराताल रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, साथ ही चार वाहनों पर की गई चालानी कार्रवाई...

।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।ग्वालियर 20/07/2026।।शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में कटोराताल रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ थाना यातायात कंपू एवं झांसी रोड पुलिस ने नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार अनाउंसमेंट कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन दुकानदारों द्वारा पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई।
अतिक्रमण विरोधी और व्यवस्थित यातायात को लेकर सामूहिक चला अभियान..
इस अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी अवैध दुकानें, गुमटियां और हाथ ठेले हटवाए गए। नगर निगम की टीम ने जब्त सामान को तीन गाड़ियों में भरकर नगर निगम कार्यालय में जमा कराया।
वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस खतरनाक तरीके से बुलेट चलाने पर 2000 रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा एक अन्य बुलेट और एक चार पहिया वाहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजा जाएगा।
इस संयुक्त अभियान में कुल 4 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 3500 रुपए का समन शुल्क वसूला गया...
इस कार्रवाई में थाना यातायात कंपू प्रभारी रक्षित निरीक्षक डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह तोमर, थाना यातायात झांसी रोड प्रभारी रक्षित निरीक्षक धनंजय शर्मा सहित दोनों थानों का बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें