हेमंत ओझा अब मानव वेलफेयर के बने अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई..
हेमंत ओझा बने मानव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष
नवदुर्गा महोत्सव व रावण दहन इस बार होगा और भी भव्य, 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन...
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 28/07/2026।। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मानव वेलफेयर सोसाइटी की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वार्षिक गोट के अवसर पर वरिष्ठ सदस्य आरुणि शर्मा के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम के दौरान आरुणि शर्मा ने नवगठित टीम की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संस्था की सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।
संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प: हेमंत ओझा
नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत ओझा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हर वर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक नवदुर्गा महोत्सव एवं रावण दहन इस बार और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने पिछले वर्ष की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि निवर्तमान कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा ने वार्षिक लेखा-जोखा रखा। राजीव भाटिया ने संस्था की आगामी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
नई कार्यकारिणी में मनोनीत लोगों को यह मिली जिम्मेदारी...
संयोजक: सुधीर राजोरिया (टानू भाई)
अध्यक्ष: हेमंत ओझा
उपाध्यक्ष: आशीष मित्तल, राजेंद्र राठौर, प्रदीप शर्मा, घनश्याम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता (MRF)
सचिव: किशोर जैमिनी
सहसचिव: रानू रघुवंशी
महामंत्री: राजेश जैन (प्रेम स्वीट्स), देवेंद्र शर्मा (लल्लू)
कोषाध्यक्ष: अंकुर सिंघल
संगीत संयोजक: अंकित सक्सेना, श्रीमती आकांक्षा गौड़
संचालक मंडल: राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे, राजीव भाटिया, मुकेश जैन (मगरोनी)
एक टिप्पणी भेजें