News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शिवपुरी नगर पालिका में ई-फाइलिंग व ई-पेमेंट लागू करने की मांग तेज...

शिवपुरी नगर पालिका में ई-फाइलिंग व ई-पेमेंट लागू करने की मांग तेज...

।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी 05/08/2026।। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में पारदर्शिता और कार्यों में तेजी लाने को लेकर ई-ऑफिस एवं ई-पेमेंट प्रणाली लागू करने की मांग उठी है। वरिष्ठ पार्षद विवेक अग्रवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और जल्द से जल्द ऑनलाइन सिस्टम लागू करने की अपील की है।
पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका में अभी भी कई कार्यों में ई-ऑफिस और ई-पेमेंट का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे मध्यप्रदेश शासन की ऑनलाइन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही फाइल पेंडिंग रहने और भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किए जाएं और वाउचर भी ऑनलाइन तैयार किए जाएं।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में कई भुगतान नेफ्ट और चेक के माध्यम से हो रहे हैं, जो नियमों के विपरीत हैं। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी और फाइलों को रोकने जैसी समस्याओं पर अंकुश लगेगा।
इसके अलावा, शहर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्र की सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग भी की गई है। पत्र में कोर्ट रोड, प्रगति बाजार सहित बाजार के आसपास की सड़कों को दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया है, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके।
अंत में वरिष्ठ पार्षद ने नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया है कि इन व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द लागू किया जाए, जिससे शहरवासियों को समस्याओं से राहत मिल सके और प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी बन सके।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें