शिवपुरी के युवा अब डिजिटल मार्केटिंग एवं फाइनेंशियल एकाउंटिंग में भी बना सकेंगे अपना कैरियर, पिछोर को मिली सर्टिफिकेट कोर्स की मान्यता....
पिछोर में जॉब-ओरिएंटेड डिजिटल मार्केटिंग-फाइनेंशियल एकाउंटिंग कोर्स शुरू”...
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। शिवपुरी/पिछोर 06/08/2026।। जिले के पिछोर स्थित RRAP ग्रुप आईटी सेंटर को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा सत्र 2026-27 के लिए संबद्धता प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार संस्था को PGDCA एवं DCA पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति दी गई है, जिसकी अवधि 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक निर्धारित की गई है।
संस्थान द्वारा युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए डिजिटल मार्केटिंग एवं फाइनेंशियल अकाउंटिंग के 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए गए हैं। इन कोर्सों में सीमित सीटें निर्धारित की गई हैं, जिससे छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल सके।
संस्थान के डायरेक्टर प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्स में आधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें CCDM (कोर्स सर्टिफिकेट डिजिटल मार्केटिंग) एवं CCFA (कोर्स सर्टिफिकेट फाइनेंशियल अकाउंटिंग) दो तरह के कोर्स शामिल किए गए हैं जिसके तहत् अकाउंटिंग, जीएसटी, टैली और फाइनेंशियल स्टेटमेंट की प्रैक्टिकल जानकारी साथ ही साथ मार्केटिक भी शामिल है। इन विषयों की मुख्य परीक्षाएं दिसंबर 2026 में गवर्मेंट एग्जाम सेंटर कोड नम्बर 182 पिछोर में शासन द्वारा आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते प्रवेश लेकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर उन्हें डिजिटल और वित्तीय क्षेत्र में सक्षम बनाना है।
एक टिप्पणी भेजें