गांधी रोड़ पर गांधी के बंदरों ने मचाया आतंक..
गांधी विचारकों ने धर पकड़ा तो बीच में आए गांधी जी, तब कहीं जाकर समझे बंदर, बोले गांधी के देश में न लड़ेंगे, न भिड़ेंगे, न स्टंट करेंगे सिर्फ गांधी गिरी करेंगे..
।। चर्चित समाचार एजेंसी।।
।। ग्वालियर 07/08/2026।। हुआ यू कि ग्वालियर के गांधी रोड़ पर कुछ छपरी टाइप के लौंडे एक मोटरवाहन पर कुल 6 लोग सवार होकर लौंडबाजी कर रहे थे। तभी गांधी जी के किसी वंशज ने उनके उत्कृष्ट कार्यों का चलचित्र विवरण फेसबुक नामक फिल्म जगत जोकि बेहद ही आक्रामक स्थान है,पहुंचा दिया, और यह चलचित्र (वीडियो) फैल गया यानि वायरल हो गया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, हमारे ग्वालियर यातायात में बैठे गांधी जी के सिपाही, गांधी जी का रास्ता अपनाते हुए गांधी जी के बंदरों को धर लाए। अब यही बंदर उन गांधी के सिपाहियों को दबी आवाज़ में कहते रहे कि हम गांधी जी के बंदर हैं,परन्तु गांधी के सिपाहियों ने एक न मानी, अंत में गांधी जी को ही बीच में आना पड़ा तब जाकर गांधी के बंदरों और सिपाहियों में सामंजस्य बैठा। इसके बाद खुशी-खुशी दोनों ने एक जुट होकर एक संदेश वायरल कर दिया कि..
वाहन को ओवर स्पीड न चलाएं, हेलमेट पहन के चलाएं, बीमा फिटनेस चेक कराकर ही रोड़ पर आएं...
और खास बात.. अगर चलती रोड़ पर ज्यादा सवारी बैठाकर वाहन चलाने का मन भर आए तो तो गांधी जी को अपने साथ में ही धर के लाएं, यातायात को पकड़ाएं, जुर्माना रशीद लेकर यह कहते हुए कि,आगे से ऐसा नहीं करूंगा का एक वीडियो बनवाएं और अपने घर जाएं।
यह मामला था ग्वालियर के गांधी रोड़ का,जहां आशीष पुत्र बनवारी लाल जिसका निवास अंबाह के ग्राम ऐसा का है। आशीष अपनी वाहन क्रमांक MP06MX 6851 पर कुल 6 लोगों को बैठाकर चला रहा था जिसे ग्वालियर के यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा ने झांसी रोड़ थाने पर आइडेंटिफाई कर लिया और 6500 हज़ार रुपए का चालान भी बना दिया।
ग्वालियर यातायात ने दूसरे दिन भी किए चालान बसूले 45 हज़ार..
ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के खिलाफ जाने वालों पर सख्ती बरत रखी है इसलिए ही ग्वालियर में 1 अगस्त से 10 अगस्त तक चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की है। दूसरे दिन चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट, हूटर-सायरन, फ्लैश लाइट, अवैध स्टिकर और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 87 चालान किए। इन सभी वाहनों के मालिकों पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए करीब 45,000 का जुर्माना भी वसूला साथ ही पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है।
एक टिप्पणी भेजें